दिल के मरीज को क्या नहीं करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 15:12

दिल के मरीजों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, वरना बढ़ जाएगा हार्ट अटैक का खतरा

Heart Attack: कई ऐसी चीजें होती हैं जो अनजाने में खाकर लोग दिल की बीमारी के खतरे को और बढ़ा लेते हैं. हम आपको कुछ ऐसी ही खान-पान की चीजों के बारे में बता रहे हैं जो हार्ट के मरीजों के लिए नुकसानदायक होती है.

हार्ट के मरीज क्या न खाएं

हार्ट के मरीजों को खानपान के साथ अपने सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए. कई ऐसी चीजें होती हैं जो अनजाने में खाकर लोग दिल की बीमारी के खतरे को और बढ़ा लेते हैं. हम आपको कुछ ऐसी ही खानपान की चीजों के बारे में बता रहे हैं जो हार्ट के मरीजों के लिए नुकसानदायक होती है.

केक,बिस्किट, चिप्स

हार्ट के मरीजों को केक, चिप्स, पेस्ट्रीज और बिस्किट को खाने से परहेज करना चाहिए. इनमें मैदा, चीनी व अनहेल्दी चीजें भारी मात्रा में होती है. ये चीजें हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती हैं.

मैदा

मैदे से बनी खाद्य चीजें हार्ट के मरीजों के लिए नुकसानदायक है. मैदा से बने ब्रेड समेत कई चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. मैदे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है.

शुगर

दिल के मरीजो के लिए शुगर उतना ही नुकसानदायक है जितना कि डायबिटीज के लिए. मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है जो हार्ट अटैक का कारण बन सकता है. इसलिए मीठी चीजें खाने से परहेज करें.

नमक

अगर आप कोई स्वास्थ्यवर्धक चीजें खा रहे हैं लेकिन उसमें नमक की मात्रा ज्यादा है तो वह आपको नुकसान कर सकता है. हार्ट के मरीजों को ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

अंडा

जिन खाद्य पदार्थों में फैट्स या वसा की मात्रा ज्यादा होती है उसे नहीं खाना चाहिए. अंडे में फैट्स भारी मात्रा में होती है इस लिए दिल के मरीजों को इसे नहीं खाना चाहिए.

असंतुलित खाना

हार्ट के मरीजों को बाहर की चीजें खाने से बचना चाहिए. असंतुलित खाना खाने से कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है. इससे बचाव के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान रखना पड़ेगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info